देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 174 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,359 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 19 हो गयी। यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जबकि भोजपुर और भागलपुर जिले के दो अन्य लोगों की मौत के बाद उनके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पटना, 29 मई बिहार में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 19 हो गयी। यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जबकि भोजपुर और भागलपुर जिले के दो अन्य लोगों की मौत के बाद उनके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य में 174 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे संक्रमण के कुल मामले 3,359 हो गए हैं।
यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 100 नए मरीज पाए गए: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,209 है, जबकि अब तक 72,256 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
सीवान के एक 62 वर्षीय व्यक्ति, जो मुंबई गए थे, को संक्रमित पाए जाने पर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल अधीक्षक एन के सिंह ने बताया कि उसने आज दोपहर बाद अंतिम सांस ली।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था।
भोजपुर जिले में कोविड-19 के कारण दूसरी मौत हुई है। 55 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक की 26 मई को मौत हो गई थी, जिसके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
बिहार के सभी 38 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, अभी तक 2,310 प्रवासी मजदूरों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जो अन्य राज्यों से बिहार लौटे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

