देश की खबरें | मुंबई में गणपति उत्सव के सातवें दिन 17,187 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 26 सितंबर मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय निकास के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उत्सव के सातवें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि 17,187 में से 15,243 प्रतिमाएं वे थीं जो घरों में स्थापित की गई थीं, जबकि 1,758 प्रतिमाएं वह थीं जो सार्वजनिक जगहों पर स्थापित की गई थीं। इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं।
उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।
मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था। उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर होगा।
अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस साल प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जलाशय तय किए हैं और 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

