देश की खबरें | कोलकाता में कोविड-19 के 170 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को कोरोना वायरस के सर्वाधिक 170 नए मामले सामने आए ।

जियो

कोलकाता, 16 जून पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को कोरोना वायरस के सर्वाधिक 170 नए मामले सामने आए ।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का सर्वाधिक मामला राजधानी में ही है और यहां संक्रमित लोगों की संख्या 3946 हो गयी है । राजधानी में अबतक 1548 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है ।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से असम में 191 नए मामले पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से 415 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संक्रमण के कुल 11,909 मामले हो गए हैं। वहीं इस बीमारी से दस और लोगों की जान चली गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया कि सभी दस मृतक पहले से ही मधुमेह, रक्तचाप और गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। इन्हे मिला कर राज्य में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 495 हो गई है।

यह भी पढ़े | पालघर साधु लिंचिंग मामले के 11 आरोपी पाए गए कोरोना वायरस से पॉजिटिव.

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 5,386 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने के बाद 534 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड