एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में 17 वर्षीय नीट परीक्षार्थी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे छात्र (17) ने यहां अपने छात्रावास के कमरे में कथित रूप से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में 17 वर्षीय नीट परीक्षार्थी ने आत्महत्या की

कोटा (राजस्थान), 24 फरवरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे छात्र (17) ने यहां अपने छात्रावास के कमरे में कथित रूप से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है। कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह चौथा मामला है।

पुलिस ने कहा कि अभिषेक यहां पिछले दो साल से रह रहा था और एक कोचिंग संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि छात्र पिछले कुछ दिनों से अपनी कोचिंग कक्षाओं में शामिल नहीं हो रहा था।

कुन्हारी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर गंगा सहाय शर्मा ने कहा, ‘‘छात्रावास के उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में अभिषेक ने अपने माता-पिता से यह कहते हुए माफी मांगी कि वह परेशानी में था और पढ़ाई का दबाव था।’’

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, छात्र के पिता ने पढ़ाई के बढ़ते दबाव के लिए कोचिंग संस्थान को जिम्मेदार ठहराया।

छात्र के पिता आराम सिंह ने कहा, ‘‘ऐसे हालात क्यों बन रहे हैं कि कोटा में छात्र आत्महत्या कर रहे हैं और ऐसा तंत्र क्यों है जो छात्रों पर दबाव बनाता है। सरकारों को उपाय करना चाहिए।’’

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कम से कम 15 छात्रों ने पिछले साल 2022 में आत्महत्या की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).