देश की खबरें | प्रेम संबंध खत्म करने के लिए 17 वर्षीय लड़के ने की थी शिक्षिका की हत्या, पुलिस ने पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकारी विद्यालय की गर्भवती शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात के एक महीने बाद पुलिस ने रविवार को एक 17 वर्षीय लड़के को पकड़ा, जिसके साथ शिक्षिका के कथित तौर पर विवाहेतर संबंध थे।

अयोध्या (उप्र), तीन जुलाई सरकारी विद्यालय की गर्भवती शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात के एक महीने बाद पुलिस ने रविवार को एक 17 वर्षीय लड़के को पकड़ा, जिसके साथ शिक्षिका के कथित तौर पर विवाहेतर संबंध थे।

पुलिस ने कहा कि लड़का रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन शिक्षिका उस पर इसे जारी रखने के लिए दबाव बना रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पठानपुर अतरौली निवासी सुप्रिया वर्मा बीकापुर तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्‍कूल में शिक्षिका थीं। वह पति व अपनी मां के साथ अयोध्या में रहती थीं।

पांच मांह की गर्भवती सुप्रिया वर्मा की गत एक जून को दोपहर के वक्त अयोध्या के श्रीरामपुरम कॉलोनी में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय वह घर में अकेली थीं।

पुलिस ने बताया कि महिला का एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के से कथित तौर पर प्रेम था और वह लड़का इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहता था, लेकिन वह उस पर संबंध बनाये रखने के लिए दबाव बना रही थीं।

अयोध्‍या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को 'पीटीआई-' को बताया कि नाबालिग लड़का शिक्षिका के साथ अपने रिश्ते से बाहर आना चाहता था, क्योंकि लड़का समाज और परिवार में अपनी प्रतिष्ठा से डरता था। उन्होंने कहा कि शिक्षिका कभी नहीं चाहती थी कि वह उस रिश्ते को समाप्त करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज