Kenya Hostel Fire Breaks: केन्या के छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मौत, 13 गंभीर रूप से झुलसे: पुलिस
पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी में बृहस्पतिवार रात आग लगी और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आग किस कारण से लगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई करेंगे.’’ केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगना आम बात है. यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय ने हिप्र कोलेजियम को पदोन्नति के लिए दो न्यायाधीशों के नामों पर पुनर्विचार को कहा
इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं क्योंकि माता-पिता का मानना है कि इनमें रहने से उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलता है.राजधानी नैरोबी में 2017 में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).