एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के वेलकम इलाके में 17 चक्र गोलियां चलीं, महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार शाम को पैसों के विवाद को लेकर दो समूहों के बीच करीब 17 चक्र गोलियां चलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के वेलकम इलाके में 17 चक्र गोलियां चलीं, महिला घायल

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार शाम को पैसों के विवाद को लेकर दो समूहों के बीच करीब 17 चक्र गोलियां चलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में 22 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसकी पहचान इफरा के तौर पर हुयी है।

पुलिस के मुताबिक जींस बनाने वाले दो समूहों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे झगड़ा हुआ। दोनों तरफ से करीब 17 राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस ने बताया कि इफरा घटनास्थल के पास ही खड़ी थी और उसे सीने में गोली लग गयी।

उन्होंने बताया कि उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल समूह के किसी भी सदस्य को गोली नहीं लगी।

पुलिस ने बताया कि समूहों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).