देश की खबरें | राजस्थान के दो आईजी सहित 17 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दो पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सहित 17 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान के दो पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सहित 17 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस से आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

पुलिस महानिदेशक यू आर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।

इसके अनुसार महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

इनमें महानिरीक्षक (जोधपुर रेंज) विकास कुमार, अतिरिक्त अधीक्षक (सीआईडी एसएसबी जयपुर) पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त उपायुक्त (जोधपुर आयुक्तालय) राजेंद्र प्रसाद व वृताधिकारी (नागौर) राम प्रताप बिश्नोई, उपाधीक्षक (जयपुर डिस्कॉम) विजय सिंह, पुलिस निरीक्षक (थाना हिरणमगरी) हनवन्त सिंह राजपुरोहित व पुलिस निरीक्षक (थाना कोटगेट बीकानेर) मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक (सीआईडी एसबी यूनिट राजसमन्द) शीला व पुलिस उप निरीक्षक (पुलिस आयुक्तालय जयपुर) पुरुषोत्तम लाल शर्मा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी