Delhi Heat Wave: दिल्ली में गर्मी की वजह से 24 घंटे में 17 लोगों की मौत
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और सफदरजंग अस्पतालों में बीते 24 घंटे में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार पड़े 17 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 20 जून : दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और सफदरजंग अस्पतालों में बीते 24 घंटे में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार पड़े 17 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बारिश होने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली है.
दिल्ली के अस्पतालों में भीषण गर्मी की वजह से बीमार पड़े मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है. सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी की वजह से बीमार पड़े 33 मरीज़ों को भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 33 में से 13 रोगियों की मौत हो गई है. यह भी पढ़ें : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भारत में प्रवेश की अनमुति मांगने वाले इराकी नागरिक की याचिका खारिज की
आरएमएल अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अस्पताल में बीते 24 घंटे में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार पड़े 22 लोगों को भर्ती कराया गया जिनमें से चार की मौत हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

