जरुरी जानकारी | छह दिनों में पहली बार रुपये में 17 पैसे की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों और आयातकों की डॉलर की मांग बढ़ने के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में विगत पांच सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया तथा शुक्रवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 पर बंद हुई।
मुंबई, 27 नवंबर बैंकों और आयातकों की डॉलर की मांग बढ़ने के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में विगत पांच सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया तथा शुक्रवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 पर बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की सुस्ती से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सितंबर को समाप्त तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों को जारी किये जाने के पहले कारोबारियों ने थोड़ा सतर्कता का रुख भी अख्तियार कर लिया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 संकट के बीच चालू वित्तवर्ष की जुलाई से सितंबर की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 प्रतिशत सिकुड़ गई।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.80 पर खुला। दिन में 73.76 के उच्च स्तर और 74.07 के निम्न स्तर को छूने के बाद रुपये का विनिमय दर अंत में 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 प्रति डॉलर पर बंद हुई।
यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.
साप्ताहिक आधार पर रुपये में 11 पैसे का लाभ दर्ज हुआ है।
इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.95 रह गया।
घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 110.02 अंक घटकर 44,149.72 अंक पर बंद हुआ।
कच्चे तेल के बाजार में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 48.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विदेशीमुद्रा बाजार गुरुनानक जयंती के मौके पर सोमवार को बंद रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

