देश की खबरें | मणिपुर के चार जिलों से 17 उग्रवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चार जिलों से पिछले 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 21 फरवरी मणिपुर के चार जिलों से पिछले 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलेई यावोल कन्ना लुप’ (केवाईकेएल) के 13 उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कियाम लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।
बयान में बताया गया कि कुल 27 कारतूस, तीन ‘वॉकी-टॉकी सेट’, सेना की वर्दी और अन्य सामान भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार किए गए लोगों को विस्तृत जांच के लिए इंफाल ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी)’ के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्वी जिले के नगारियान चिंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।’’
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के नगाईखोंग खुल्लेन इलाके से ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती)’ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल काकचिंग जिले के काकचिंग सुमक लेईकाई इलाके से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के फेडिंगा से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

