विदेश की खबरें | बांग्लादेश में नौका डूबने से 17 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को मदरसा के छात्रों और शिक्षकों सहित करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

ढाका, पांच अगस्त बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को मदरसा के छात्रों और शिक्षकों सहित करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक नेत्रोकोना जिला के मदान उपजिला में यह घटना हुई ।

यह भी पढ़े | कब सुधरेगा पाकिस्तान: इमरान खान ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें कश्मीर को बताया PAK का हिस्सा.

मदरसा के छात्र और शिक्षकों समेत कुल 48 लोग मेमेनसिंह में नौका पर सवार हुए थे ।

मदान उपजिला के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले गए हैं और 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक यात्री का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े | लेबनान की राजधानी बेरुत में भीषण धमका, 10 लोगों की मौत, असमान में छाया लाल रंग का गुबार: देखें दहला देने वाला VIDEO.

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

बांग्लादेश में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

नौका के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लापरवाही से परिचालन के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। अधिकतर मामलों में पाया जाता है कि नौका पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।

जून में राजधानी ढाका के पास एक नौका के डूब जाने से 32 लोगों की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\