एजेंसी न्यूज

दिल्ली और त्रिपुरा में बीएसएफ के 17 कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये

प्रवक्ता ने बताया कि उनमें से सात चांदनी महल और जामा मस्जिद क्षेत्रों में पिछले कुछ सप्ताह दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किये गये थे । वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। वे बल की 126 वीं और 178 वीं बटालियन का हिस्सा हैं।

दिल्ली और त्रिपुरा में बीएसएफ के 17 कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये
जमात

नयी दिल्ली, दो मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 17 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि उनमें से सात चांदनी महल और जामा मस्जिद क्षेत्रों में पिछले कुछ सप्ताह दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किये गये थे । वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। वे बल की 126 वीं और 178 वीं बटालियन का हिस्सा हैं।

उन्होंने बताया कि इन कर्मियों को ग्रेटर नोएडा के सीएपीएफ रेफरल अस्पताल के पृथक केंद्र में भर्ती किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार आर के पुरम में बल के अस्पताल में भर्ती कराये गये आठ और कर्मी भी इस वायरस से संक्रमित हो गये। पिछले कुछ दिनों में जांच के दौरान उनके कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। उनमें दो ऐसे कर्मी हैं जिन्हें कैंसर है और उनके दो सहायक भी हैं।

उधर, त्रिपुरा में बल के दो कर्मियों को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया।

बीएसएफ पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारतीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। उसे विभिन्न प्रकार की अंदरूनी सुरक्षा की ड्यूटी पर भी लगाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).