खेल की खबरें | नवगिरे के अर्धशतक से यूपी वारियर्स के सात विकेट पर 166 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किरण नवगिरे के आक्रामक अर्धशतक की मदद से यूपी वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को सात विकेट पर 166 रन बनाये ।
वडोदरा, 19 फरवरी किरण नवगिरे के आक्रामक अर्धशतक की मदद से यूपी वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को सात विकेट पर 166 रन बनाये ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई यूपी टीम के लिये नवगिरे ने 27 गेंद में 51 रन बनाये जबकि दिनेश वृंदा ने 15 गेंद में 16 रन की पारी खेली । दोनों ने 5 . 5 ओवर में 66 रन की साझेदारी करके यूपी को शानदार शुरूआत दी ।
यूपी ने आखिरी पांच विकेट 52 रन के भीतर गंवा दिये।
श्वेता सहरावत (33 गेंद में 37 रन) और ग्रेस हैरिस (12) ने पांचवें विकेट के लिये 36 रन जोड़े । हैरिस ने तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी की गेंद पर मिडआफ में शेफाली वर्मा को सीधे कैच थमाया ।
आखिर में चिनेले हेनरी ने 15 गेंद में नाबाद 33 रन बनाये ।
दिल्ली के लिये अनाबेल सदरलैंड ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

