एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1647 नए मामले, 25 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1647 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,99,199 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1647 नए मामले, 25 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1647 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,99,199 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

वहीं, इसी अवधि में 25 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 7231 हो गई है।

यह भी पढ़े | पंजाब में भी जांच से पहले CBI को लेनी होगी इजाजत: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य व चिकित्‍सा) आलोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में मिले 1647 संक्रमितों के सापेक्ष इसी अवधि में 1895 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

उन्‍होंने बताया कि अब तक 4,69,003 संक्रमित उपचार के बाद घर भेजे जा चुके हैं। कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Nritya Gopal Das: महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी, मेंदाता अस्पताल में भर्ती.

उन्‍होंने बताया कि मौजूदा समय में राज्‍य में कुल 22965 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 10062 संक्रमित घरों पर ही पृथक-वास में हैं।

अधिकारी के मुताबिक अब तक कुल 1.62 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों का परीक्षण किया गया है जबकि पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार से ज्‍यादा नमूनों की जांच हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 207, गौतमबुद्धनगर में 163 और मेरठ में 102 संक्रमित पाये गये हैं। इसी अवधि में मेरठ और प्रयागराज में तीन-तीन तथा लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी और शाहजहांपुर में संक्रमण से दो-दो मौतें हुई हैं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे तीन चार जिलों को छोड़ दिया जाए तो बाकी जगह संक्रमितों की संख्‍या निरंतर कम हो रही है।

आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).