देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 163 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में लगातार आठवें दिन कोविड-19 के नए मामले 200 से कम रहे।

हैदराबाद, 31 जनवरी तेलंगाना में लगातार आठवें दिन कोविड-19 के नए मामले 200 से कम रहे।

राज्य में संक्रमण के 163 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.94 लाख हो गई।

वहीं, एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,599 हो गई। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में बताया कि शनिवार रात आठ बजे तक 163 नए मामले सामने आए, जिनमें से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 28 मामले सामने आए। वहीं रंगारेड्डी जिले में 11 और मामले सामने आए हैं।

राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,94,469 है, जिनमें से अब तक 2,90,630 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी तथा लोगों के स्वस्थ होने की दर 98.69 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज