Delhi: दिल्ली में एक जनवरी से 15 जुलाई तक डेंगू के 163, मलेरिया के 54 मामले सामने आए- एमसीडी

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल जुलाई के मध्य तक डेंगू के 160 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो 2018 के बाद से इस अवधि का सर्वाधिक आंकड़ा है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

Dengue (Representative Image: Pixabay)

नयी दिल्ली, 17 जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल जुलाई के मध्य तक डेंगू के 160 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो 2018 के बाद से इस अवधि का सर्वाधिक आंकड़ा है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. एमसीडी की विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवधि के दौरान मलेरिया के 54 मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के पिता और भाइयों ने युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली सरकार मच्छर-जनित बीमारियों के प्रसार से निपटने के लिए एक व्यापक कार्रवाई योजना लेकर आई है, जिसके तहत शहर में प्रचलित डेंगू वायरस के सीरोटाइप का पता लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर-जनित बीमारियों को नियंत्रण में रखने की तैयारियों पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.

हालांकि, दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने सोमवार को कहा कि कई इलाकों में बाढ़ के कारण इस साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने और यमुना के पानी में छोड़े गए गाद और कीचड़ को साफ करने के लिए कदम उठाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता