देश की खबरें | फरीदाबाद में कोविड-19 के 162 नये मरीज सामने आए, एक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 162 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई।
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 162 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई।
हालांकि , राहत की बात यह है कि इस अवधि में 159 लोगों ने इस महमारी को मात दी।
उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि एक 65 वर्षीय कोविड-19 मरीज की मौत के साथ जिले में इस महमारी से अबतक 234 लोगों की जान जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 21,634 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 20,494 मरीज ठीक हो चुके हैं।
डॉ.रामभगत ने बताया कि फरीदाबाद में इस समय 280 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है जिनमें आठ की हालत गंभीर होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि 626 मरीज गृह पृथकवास में है। इस प्रकार जिले में इस समय कुल अपचाराधीन मरीजों की संख्या 906 है।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 92.5 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने की अवधि 91.4 दिन है।
सं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)