एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,615 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में एक दिन में 1,615 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्य बढ़कर 9,74,132 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 5,768 पर पहुंच गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,615 नए मामले सामने आए

भुवनेश्वर, 29 जुलाई ओडिशा में एक दिन में 1,615 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्य बढ़कर 9,74,132 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 5,768 पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि दैनिक जांच संक्रमण दर घटकर 2.09 फीसदी हो गई है। बुधवार को यह दर 2.16 फीसदी थी।

खुर्दा जिले में संक्रमण के 442, कटक में 229 और पुरी में 123 नए मामले सामने आए। परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग की ओर से कहा गया कि महामारी से 22 जिलों में 65 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा में अभी कोविड-19 के 17,262 उपचाराधीन मरीज हैं और अब तक 9,51,049 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार तक टीके की 1.59 करोड़ खुराक लगाई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 1.21 करोड़ लोगों को टीका दिया जा चुका है जिनमें से 37,88,432 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).