Israel-Gaza War: इजरायल-हमास की जंग में गाजा तबाह, युद्ध में मारे गए 16000 महिलाएं और बच्चे
महिलाओं के लिए कार्य करने वाली एजेंसी ‘संयुक्त राष्ट्र महिला’ (यूएन वीमेन) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अनुमान है कि प्रत्येक घंटे में दो माताएं दम तोड़ रही हैं।
Israel Hamas War: महिलाओं के लिए कार्य करने वाली एजेंसी ‘संयुक्त राष्ट्र महिला’ (यूएन वीमेन) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अनुमान है कि प्रत्येक घंटे में दो माताएं दम तोड़ रही हैं. ‘यूएन वीमेन’ ने कहा कि 100 से अधिक दिन के संघर्ष के कारण कम से कम 3000 महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया है और कम से कम 10,000 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में एजेंसी ने लैंगिक असमानता और उन परेशानियों का जिक्र किया जो महिलाओं को संघर्ष वाले स्थानों को बच्चों के साथ छोड़ने के कारण उठानी पड़ती है. रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र की आबादी 23 लाख है जिसमें से लगभग 19 लाख लोग विस्थापित हैं जिनमें ‘‘करीब दस लाख महिलाएं और लड़कियां हैं’’ जिन्हें आश्रय और सुरक्षा की तलाश है.
‘यूएन वीमेन’ की कार्यकारी निदेशक सिमा बाहौस ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मानवीय युद्धविराम और सात अक्टूबर को इजराइल पर गाजा के हमले के बाद बंदी बनाए गए सभी बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग की. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संघर्ष में लगभग 25,000 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

