बांग्लादेश से 160 भारतीय विमान से 18 मई को पहुंचेंगे कोलकाता
पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 16 मई वंदे भारत मिशन के तहत बांग्लादेश से 160 भारतीयों को स्वदेश वापस लाने वाला पहला विमान शहर में 18 मई को उतरेगा।
पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता पहुंचने वाले यात्रियों को 14 दिन के अनिवार्य पृथक-वास में भेजा जाएगा।
बंद्योपाध्याय ने कहा कि आने वाले यात्रियों के लिए किए गए इंतजाम के बारे में राज्य सरकार ने विदेश और नागर विमानन मंत्रालयों को सूचित कर दिया है।
गृह सचिव के अनुसार यात्रियों के पृथक-वास के लिए निर्दिष्ट होटलों की सूची राज्य सरकार ने पहले ही दे दी थी।
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लौटने वाले यात्रियों को इस इंतजाम से सुविधा होगी।”
उन्होंने कहा कि विदेश से विमान द्वारा और भारतीयों को शहर में लाया जाएगा और सरकार ने यात्रियों को हवाई अड्डे से गंतव्य तक ले जाने के लिए टैक्सी इत्यादि की व्यवस्था की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

