Delhi Shocker: दिल्ली के वजीराबाद में 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़े गए

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

नयी दिल्ली, 26 मार्च : उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि कक्षा नौ के छात्र को भलस्वा झील के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और वहां उस पर कई बार चाकू से वार किया गया. यह भी पढ़ें : Mahadev App Scam: सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापे मारे

उन्होंने कहा, ‘‘लड़के के परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था. बाद में उन्हें उसका शव मिला.’’

Share Now

\