एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में नाबालिग से बलात्कार के मामले में 16 साल का लड़का हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है।

देश की खबरें | ठाणे में नाबालिग से बलात्कार के मामले में 16 साल का लड़का हिरासत में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 28 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लड़के ने चार सितंबर को 15 वर्षीय लड़की को फोन करके यहां भिवंडी शहर में स्थित अपने घर बुलाया था और कथित रूप से उसका बलात्कार किया था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2020: यूपी के राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा में बगावत, BSP उम्मीदवार रामजी गौतम के पांच प्रस्तावकों ने वापस लिया प्रस्ताव-मीडिया रिपोर्ट.

घटना के बाद से वह फरार था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छुपा हुआ है, लेकिन वहां वह नहीं मिला।

यह भी पढ़े | NEET टॉप करने वाली आकांक्षा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार.

उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके मंगलवार को भिवंडी में होने का पता चला और उसे हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).