देश की खबरें | कोलकाता की झुग्गियों के 16 निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
जियो

कोलकाता, 18 जून कोलकाता के बागबाजार की झुग्गियों में रहने वाले कम से कम 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें पृथक-वास केंद्र भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बड़ी घोषणा, छह राज्यों के 116 जिलों के श्रमिकों मजदूरों को उनके गांव में ही मिलेगा रोजगार.

कोरोना वायरस के मरीजों के संपर्क मे आए लोगों को पड़ोसी जिले के अन्य पृथक-वास केंद्र भेज दिया गया है। इनमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि बंगाल में निषिद्ध क्षेत्र के नियमों के तहत इलाके के स्थानीय लोगों को घर में पृथक रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मोदी सरकार की अलग-अलग 25 योजनाओं के तहत श्रमिकों को 125 दिनों का मिलेगा काम: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि बागबाजार महिला कॉलेज के पास स्थित झुग्गियों में करीब एक हजार लोग रहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि इलाके के कम से कम 45 लोगों को महीने के शुरू से बुखार था।

उन्होंने बताया कि छह जून को नमूने जांच के लिए भेजे गए और रिपोर्ट में 16 लोगों के संक्रामक रोग से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

राज्य स्वास्थ्य नारायण स्वरूप निगम ने संपर्क करने पर कहा कि इलाके में पृथक करने और संक्रमण मुक्त करने के उपाय किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)