एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 523 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए जिनमें आठ महीने की एक बच्ची भी शामिल है।

देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 523 हुए

चंडीगढ़, नौ जुलाई चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए जिनमें आठ महीने की एक बच्ची भी शामिल है।

इसके साथ ही शहर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 523 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी 750 मेगावाट की रीवा सोलर पॉवर प्लांट आज राष्ट्र को करेंगे समर्पित, दिल्ली मेट्रो को भी यहां से मिलेगी बिजली.

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार यहां सेक्टर 38 में रहने वाले एक परिवार के 14 वर्षीय किशोर सहित परिवार के चार सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही आठ महीने की एक बच्ची सहित मनिमाजरा के तीन निवासी भी संक्रमित पाए गए।

बुलेटिन के अनुसार इसके अलावा दो-दो मामले सेक्टर 55 और सेक्टर 45 से और एक-एक मामला सेक्टर 51, 40, 52, 19 और 27 से सामने आया।

यह भी पढ़े | यूपी में घरेलू विवाद में शराबी पिता ने पुत्र को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम.

इसमें कहा गया कि 42 वर्षीय एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक शहर में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 403 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार अभी तक कुल 9,096 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 8,518 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और 53 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

शहर में अभी उपचाराधीन मामले 113 हैं। कोविड-19 से यहां अभी तक कुल सात मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).