देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 16 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,061 हो गयी।
लेह, तीन मार्च लद्दाख में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,061 हो गयी।
बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 228 पर स्थिर रही। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 138 है।
लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 168 मरीजों की लेह में जबकि 60 मरीजों की मौत करगिल जिले में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में 22 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिला कर केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 27,695 हो गयी।
अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के नये मामलों में से लेह में 15 और करगिल जिले में एक मामला सामने आया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

