देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 16 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत करीब 5,784 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए।

गुवाहाटी, 21 फरवरी असम में शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत करीब 5,784 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब तक 1,50,018 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल आर बिश्नोई और पुलिस महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार समेत अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 3,850 लोगों को शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, कम से कम 1,554 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 380 अन्य को प्रदेश में 104 टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी खुराक दी गई। इसमें कहा गया कि टीकाकरण के बाद किसी पर भी इसका विपरीत असर देखने को नहीं मिला।

इस बीच, शनिवार को प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए, जिनमें कामरूप मेट्रोपॉलिटिन से छह और तिनसुकिया एवं डिब्रूगढ़ से तीन-तीन नए मरीज मिले।

शनिवार को कुल 14,239 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थी।

प्रदेश में शुक्रवार से इस महामारी से किसी और मरीज की मौत की खबर नहीं है और मृतक संख्या 1,091 बनी हुई है।

इसमें कहा गया कि कम से कम 1,347 संक्रमित मरीजों की अन्य कारणों से भी मौत हुई है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\