एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 11 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

जिले में संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी गई।

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 273 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 24,847 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि अब तक कुल 25,211 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).