एजेंसी न्यूज

सीएपीएफ में 16 और जवान संक्रमित पाये गये, मामलों की कुल संख्या 758 हुई

इन अर्धसैनिक बलों-केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में छह जवान इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं।

सीएपीएफ में 16 और जवान संक्रमित पाये गये, मामलों की कुल संख्या 758 हुई
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में 16 और जवानों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद सोमवार को बल में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 758 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन अर्धसैनिक बलों-केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में छह जवान इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बलों में कोरोना वायरस का संक्रमण आने के बाद से पहले की तुलना में नये मामलों की संख्या सबसे कम है।

‘पीटीआई’ द्वारा हासिल किये गये आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आने के बाद इन बलों में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 758 हो गई है।

नये मामलों में से सबसे अधिक छह मामले बीएसएफ से सामने आये है और कोविड-19 के इलाज के लिए हरियाणा के झज्जर में स्थित एम्स में भर्ती कराये गये उसके जवानों में से एक जवान स्वस्थ हो गया है। बीएसएफ के अभी 279 जवानों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में तीन-तीन नये मामले सामने आये है।

सीआरपीएफ के संक्रमित तीन जवान इस वायरस से स्वस्थ भी हुए है। अभी बल में कुल 236 जवानों का इलाज चल रहा है।

सीआईएसएफ में अभी 66 जवानों का इलाज चल रहा है। इस बीमारी से एक जवान स्वस्थ भी हुआ था।

एसएसबी में रविवार से तीन नये मामले सामने आये है जिससे मामलों की कुल संख्या 21 पहुंच गई है।

आईटीबीपी से एक नया मामला सामने आया है और अब 156 जवानों का इलाज चल रहा है।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने कहा, ‘‘सीएपीएफ के कुल 166 जवानों और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को ग्रेटर नोएडा में स्थित विशेष रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

यह अस्पताल आईटीबीपी द्वारा संचालित किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).