जरुरी जानकारी | सोने में 159 रुपये और चांदी में 206 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 159 रुपये बढ़कर 46,301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 159 रुपये बढ़कर 46,301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 46,142 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।
चांदी भी 206 रुपये की तेजी के साथ 67,168 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,962 पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,745 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 25.52 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

