एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेघालय में कोविड के 158 नये मामले, संक्रमण से और चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में मंगलवार को कोविड-19 के 158 नये मामले सामने आए जो पिछले दिन के मुकाबले 86 ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक कुल 92,521 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | मेघालय में कोविड के 158 नये मामले, संक्रमण से और चार लोगों की मौत

शिलांग, आठ फरवरी मेघालय में मंगलवार को कोविड-19 के 158 नये मामले सामने आए जो पिछले दिन के मुकाबले 86 ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक कुल 92,521 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से और चार लोगों की मौत होने के साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,552 हो गई है।

राज्य में आए नये मामलों में से 52 पूर्वी खासी हिल्स से आए हैं जबकि पश्चिमी गारो हिल्स से 35, पश्चिमी जयंतियां हिल्स से 21 और रि भोई से 17 नये मामले आए हैं। अन्य मामले बाकी आठ जिलों से आए हैं।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉक्टर अमन वार ने बताया कि मेघालय में फिलहाल कोविड के 1,208 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आज दिन में कम से कम 285 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 89,761 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).