देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,27,580 तक पहुंच गए, जबकि पांच और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,292 हो गईं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 22 अक्टूबर तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,27,580 तक पहुंच गए, जबकि पांच और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,292 हो गईं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 254 मामले सामने आए, इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी और रंगारेड्डी जिलों में 98-98 मामले सामने आए हैं।
उसमें कहा गया कि राज्य में अब 20,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। 21 अक्टूबर को 38,565 नमूनों की जांच की गई है।
राज्य में अब तक कुल 39,78,869 नमूनों की जांच हो चुकी है।
बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 1,06,901 जांच की गई है।
राज्य में मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।
तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 90.56 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 89.2 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

