देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 157 नए मरीज सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को 157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि गत 24 घंटे में कोविड-19 के 160 मरीजों को संक्रमधण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
नोएडा,28 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को 157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि गत 24 घंटे में कोविड-19 के 160 मरीजों को संक्रमधण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के 157 नए मरीज सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 160 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 1,279 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले कोविड-19 के 22,467 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 21,107 ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में इस महामारी से अबतक 81 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

