देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,591 नये मामले सामने आये, 424 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो अक्टूबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 15,591 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,16,513 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने कहा कि 424 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 37,480 हो गई।

यह भी पढ़े | Shard Pawar On Corona Vaccine: एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- जनवरी से उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन.

विभाग ने कहा कि वहीं 13,294 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,17,720 हो गई।

विभाग ने कहा कि राज्य में अभी उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,60,876 है जबकि अभी तक 69,60,203 व्यक्तियों की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | हाथरस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसपी-डीएसपी, इंस्पेक्टर और कुछ अन्य अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर 78.91 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.65 प्रतिशत है।

वर्तमान समय में 21,94,347 व्यक्ति घर पर पृथकवास में हैं और 29,051 संस्थागत पृथकवास में हैं।

विभाग ने कहा कि राज्य में सामने आये 15,591 नये मामलों में से 2,440 मुंबई में सामने आये जिससे राज्य की राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,10,060 हो गई। वहीं 42 और मरीजों की मौत होने से शहर में मृतक संख्या बढ़कर 9,014 हो गई।

नासिक शहर में शुक्रवार को 692 नए मामले सामने आये, वहीं अहमदनगर शहर में 210 मामले, जलगांव शहर में 173, पुणे शहर में 1,043, पिंपरी चिंचवड़ में 599, सांगली शहर में 139, औरंगाबाद शहर में 278, अमरावती शहर में 129, नागपुर शहर में 646 नए मामले और चंद्रपुर शहर में 154 नये मामले सामने आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)