देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,528 नए मामले, नौ और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,528 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,89,546 हो गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 20 नवंबर मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,528 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,89,546 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,138 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी ने मोदी सरकार फिर कसा तंज, बोले- सरकारी कर्मचारी पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफा कमाने में मस्त!.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, तथा भोपाल, जबलपुर, सागर, सतना, खंडवा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 726 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 503, उज्जैन में 99, सागर में 131, जबलपुर में 216 और ग्वालियर में 172 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कोरोना के बढ़ते मामलों पर मध्य प्रदेश सरकार हुई सख्त, शनिवार से पांच जिलों में रात का कर्फ्यू लागू.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 378 नए मामले भोपाल जिले में सामने आए, जबकि इंदौर में 313, ग्वालियर में 96 और जबलपुर में संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,89,546 संक्रमित लोगों में से अब तक 1,76,006 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10,402 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट