देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 15,256 नए मामलों की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,256 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,01,500 हो गई है।
रायपुर, 15 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,256 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,01,500 हो गई है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 113 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 9,530 लोगों ने गृह पृथकवासस की अवधि पूरी की।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 135 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से गत 24 घंटे के दौरान 105 लोगों की तथा पिछले दिनों 30 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,256 मामले आए हैं।
इनमें रायपुर जिले से 3,438, दुर्ग से 1,778, राजनांदगांव से 1319, बालोद से 199, बेमेतरा से 293, कबीरधाम से 425, धमतरी से 411, बलौदाबाजार से 616, महासमुंद से 339, गरियाबंद से 795, बिलासपुर से 1139, रायगढ़ से 710, कोरबा से 892, जांजगीर चांपा से 690, मुंगेली से 288, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 206, सरगुजा से 231, कोरिया से 227, सूरजपुर से 375, बलरामपुर से 150, जशपुर से 284, बस्तर से 133, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 17, कांकेर से 170, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 18 और अन्य राज्य से आए दो मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,01,500 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,74,289 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,21,769 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 5,442 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,06,319 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1431 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

