देश की खबरें | दिल्ली के अस्पताल में कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए 150 कर्मचारी 'बर्खास्त'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 2020-21 के दौरान कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए कुल 150 ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को ‘‘बर्खास्त’’ कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 2020-21 के दौरान कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए कुल 150 ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को ‘‘बर्खास्त’’ कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज पिछले कुछ महीनों से दाखिले के लिए नहीं आ रहे हैं और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में कोरोना वायरस रोगियों के लिए आरक्षित सभी बिस्तर ‘‘खाली पड़े हैं’’।

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘2020-21 के दौरान कोविड ड्यूटी के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से लगभग 500-600 कर्मचारियों - सफाई कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य नर्सिंग कर्मियों को काम पर रखा गया था। कोई भी कोविड रोगी भर्ती नहीं हो रहा है, इसलिए हमारे पास कर्मचारियों की अधिकता है, और इसलिए 150 कर्मचारियों को आज बहुत विचार विमर्श के बाद बर्खास्त कर दिया गया।’’

अधिकारियों ने कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों का एक समूह भी इस फैसले का विरोध करने के लिए अस्पताल में धरने पर बैठ गया।

सूत्रों ने दावा किया कि उनकी बर्खास्तगी के पीछे एक अन्य कारण उनका‘‘संतोषजनक प्रदर्शन’’ का नहीं होना भी है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, ये सभी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, और अगर कल फिर से कोविड के मामले बढ़ते हैं, तो हम इन लोगों में से कुछ को फिर से काम पर रख सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज