राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 साल के किशोर की मौत
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया।
जयपुर, दो मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी और इसमें 15 साल का एक किशोर भी शामिल है। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हो गयी है। इस बीच 12 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2,678 हो गयी।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया।
जयपुर में 55 वर्षीय तथा जोधपुर में 67 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी है। अकेले जयपुर में 36 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले आए जिनमें जयपुर में पांच, जोधपुर में दो, धौलपुर में दो व अजमेर, चितौड़गढ़ तथा कोटा में आया एक-एक नया मामले भी शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

