एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पालघर में 15 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिये पीड़िता के दोस्त बने थे।

देश की खबरें | पालघर में 15 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

पालघर, सात मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिये पीड़िता के दोस्त बने थे।

एक अधिकारी ने कहा कि जिला ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत तलासारी से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के आसपास है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और 30 अप्रैल को वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि 4 मई को दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी पहचान के लिए फर्जी नामों का इस्तेमाल किया था, लेकिन खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनका पता लगा लिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).