खेल की खबरें | 15 से 20 रन और बनते तो अच्छा रहता: धोनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में शुक्रवार को यहां गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट की हार के बाद कहा कि अगर उनकी टीम 15 से 20 रन और बनाती तो अच्छा रहता।
अहमदाबाद, 31 मार्च चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में शुक्रवार को यहां गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट की हार के बाद कहा कि अगर उनकी टीम 15 से 20 रन और बनाती तो अच्छा रहता।
सुपरकिंग्स के 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (36 गेंद में 63 रन) के अर्धशतक से चार गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सुपरकिंग्स ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (50 गेंद में 92 रन, नौ छक्के, चार चौके) के अर्धशतक से सात विकेट पर 178 रन बनाए। हालांकि उनके अलावा सिर्फ मोईन अली (23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।
गुजरात की ओर से लेग स्पिनर राशिद खान ने 26, मोहम्मद शमी ने 29 जबकि अल्जारी जोसेफ ने 33 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘15 से 20 रन और बनते तो अच्छा होता। हम सभी जानते थे कि थोड़ी ओस होगी। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होना था इसलिए गेंद शुरुआत में थोड़ी रुककर आती है। साथ ही हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे।’’
रुतुराज की सराहना करते हुए धोनी ने कहा, ‘‘रुतु को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार होता है। उसने खुद को बहुत अच्छी तरह से तैयार किया है और दबाव में सही फैसले करता है।’’
चेन्नई के गेंदबाजों ने दो नोबॉल फेंकी जिस पर धोनी ने कहा कि उन्हें इससे बचना होगा क्योकि यह उनके नियंत्रण में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

