वडोदरा में फंसे 15 तिब्बती विद्यार्थी धर्मशाला पहुंचे

सीटीए को तिब्बत की निर्वासित सरकार भी कहा जाता है जिसका मुख्यालय धर्मशाला में हैं।

जमात

धर्मशाला (हिप्र), 20 मई केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (सीटीए) ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की वजह से वडोदरा में फंसे तिब्बत के 15 विद्यार्थियों को उनके गृह स्थान तक पहुंचाया।

सीटीए को तिब्बत की निर्वासित सरकार भी कहा जाता है जिसका मुख्यालय धर्मशाला में हैं।

तिब्बत के स्वास्थ्य मंत्री चोकयोंग वांगचुक ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में वडोदरा के महाराज सियाजीराव विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास खाली करने और अपने अपने गृह राज्य लौट जाने के लिए कहा था।

वांग्चुक सीटीए के कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद विद्यार्थियों ने सीटीए से मदद मांगी और सरकार का शिक्षा विभाग तत्काल उनकी मदद के लिए आगे आया।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रशासन वडोदरा से 87 विद्यार्थियों को उनके गृह राज्य पहुंचा चुका है। विद्यार्थियों को देहरादून, छत्तीसगढ़ के मैनपाट, लेह, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पहुंचाया गया और 15 विद्यार्थियों का समूह धर्मशाला पहुंचा है। ये सभी विद्यार्थी अपने पैतृक स्थानों पर 14 दिन तक पृथक-वास में रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now