देश की खबरें | मुंबई के गोवंडी में एक चॉल में आग से 15 दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने से लगभग 15 छोटी दुकानें और कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 17 फरवरी मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने से लगभग 15 छोटी दुकानें और कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
दमकल सेवा के अधिकारी ने बताया, ''गोवंडी के आदर्श नगर इलाके में बैंगनवाड़ी की एक चॉल में आग लगने से भूतल पर करीब 15 छोटी दुकानों और पहली मंजिल पर कुछ घर को नुकसान पहुंचा है।''
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में कुछ बिजली के तारें, प्लास्टिक, घरेलू सामान, लकड़ी की तख्तियां और अन्य चीजें भी आ गयीं।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है।
उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस के साथ पानी के कुछ टैंकर को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

