एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई के गोवंडी में एक चॉल में आग से 15 दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने से लगभग 15 छोटी दुकानें और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई के गोवंडी में एक चॉल में आग से 15 दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

मुंबई, 17 फरवरी मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने से लगभग 15 छोटी दुकानें और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार तड़के तीन बजकर करीब 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

दमकल सेवा के अधिकारी ने बताया, ''गोवंडी के आदर्श नगर इलाके में बैंगनवाड़ी की एक चॉल में आग लगने से भूतल पर करीब 15 छोटी दुकानों और पहली मंजिल पर कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।''

उन्होंने बताया कि आग की चपेट में कुछ बिजली के तार, प्लास्टिक, घरेलू सामान, लकड़ी की तख्ते और अन्य चीजें भी आ गयीं।

अधिकारी ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों और कई बड़े टैंकरों को सेवा में लगाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और आग के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).