जरुरी जानकारी | उच्च ब्याज दर के बावजूद आवास ऋण में 15 प्रतिशत वृद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कुल आवास ऋण मार्च के अंत में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 19.36 लाख करोड़ रुपये रहा।
मुंबई, 28 अप्रैल कुल आवास ऋण मार्च के अंत में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 19.36 लाख करोड़ रुपये रहा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई द्वारा पिछले वर्ष मई से लगातार ब्याज दर बढ़ाने का इस पर कोई प्रतिकूल असर पड़ता नहीं दिखा है।
आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2022 में आवास ऋण 12.9 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 16.84 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि मार्च, 2021 में आवास पर कर्ज (प्राथमिकता श्रेणी के आवास) 14.92 लाख करोड़ रहा था।
आरबीआई मई, 2022 के बाद से नीतिगत दर रेपो में 2.5 प्रतिशत वृद्धि कर चुका है, जिसे आवासीय संपत्ति खरीदने समेत सभी प्रकार के ऋण पर ब्याज दर बढ़ गई है।
बैंक ऋण को लेकर आंकड़े जारी करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि व्यक्तिगत ऋण में मार्च, 2023 में सालाना आधार पर 20.6 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष समान समय में यह 12.6 प्रतिशत रही थी।
आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2023 में उद्योगों को कर्ज में सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि मार्च, 2022 में यह 7.5 प्रतिशत रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)