भारत में प्रवेश कर चुके हैं JMB के 15 आतंकी, बिहार-ओडिशा और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में फैले
जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कम से कम 15 आतंकवादी इस साल की शुरुआत से पड़ोसी देश से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कर गए हैं और उनमें से 10 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में चले गए हैं.
कोलकाता, 13 जुलाई : जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कम से कम 15 आतंकवादी इस साल की शुरुआत से पड़ोसी देश से पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीमा में प्रवेश कर गए हैं और उनमें से 10 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में चले गए हैं. कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक 15 में से शेष पांच आतंकवादी पश्चिम बंगाल में ही रुक गए, जिनमें से बांग्लादेशी मूल के तीन आतंकवादियों को रविवार को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.
एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि तीनों आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि जेएमबी के 10 संदिग्ध आतंकवादी ओडिशा, बिहार और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में चले गए हैं. बंगाल में मौजूद जेएमबी के शेख सकील और सलीम मुंशी की एसटीएफ को तलाश है. यह भी पढ़ें : Delhi: बीती रात छावला इलाके में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और बदमाश के बीच हुआ मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
गिरफ्तार किए गए जेएमबी आतंकवादियों की पहचान नजीउर रहमान, रबीउल इस्लाम और साबिर के रूप में की गयी है, ये सभी जीवन यापन के लिए फल और मच्छरदानी बेचा करते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

