देश की खबरें | भारत और नेपाल के बीच पिथौरागढ़ में 15 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और नेपाल ने सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 15 दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरूआत की । इस अभ्यास में आतंकवाद निरोधक एवं आपदा राहत अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जाना है।

नयी दिल्ली/ पिथौरागढ़, 20 सितंबर भारत और नेपाल ने सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 15 दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरूआत की । इस अभ्यास में आतंकवाद निरोधक एवं आपदा राहत अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जाना है।

भारतीय सेना ने कहा कि 15 वें भारत-नेपाल सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का मकसद दोनों सेनाओं के बीच समग्र अंतर-संचालन को बढ़ावा देना है ।

भारतीय सेना ने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान, दोनों सेनाओं की एक-एक ‘इन्फैंट्री बटालियन’ अंतर-संचालन विकसित करने और आतंकवाद निरोधक अभियानों और आपदा राहत कार्यों के अपने अनुभव को साझा करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लेगी।’’

सेना ने बताया कि सैन्य अभ्यास की शुरूआत एक परंगपरागत समारोह के साथ हुयी । यह अभ्यास तीन अक्टूबर तक चलेगा ।

सेना ने बयान जारी कर बताया, ‘‘उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एस एस माहल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया और (सैन्य) टुकड़ियों को आपसी विश्वास, अंतर-संचालन को प्रशिक्षित करने और मजबूत बनाने तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया ।’’

माहल ने कहा कि हाल ही में शीर्ष स्तर पर दोनों सेनाओं के बीच विकसित हुई समझ, आगे के सहयोग के लिए दोनों देशों और उनकी सेनाओं के लिए एक उत्साहजनक संकेत हैं।

संयुक्त अभ्यास में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व छठी गढ़वाल रेजीमेंट कर रही है, जबकि नेपाली पक्ष का प्रतिनिधित्व नेपाली सेना की रिपु दमन बटालियन कर रही है।

इससे पहले शनिवार को नेपाली सेना की टुकड़ी पिथौरागढ़ पहुंची जिनका पारंपरिक सैन्य स्वागत किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी