एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,494 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,494 के नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,494 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, छह नवंबर ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,494 के नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,98,768 हो गए और मृतकों की संख्या 1,393 हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर आरोपी को हुई दस साल जेल, 50 हजार रुपये देना होगा दंड.

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामलों में से 867 मामले पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।

यह भी पढ़े | पटाखा पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले से होगा काफी नुकसान.

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में 153, कटक में 112 और बालासोर में 102 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट करके बताया कि महामारी से 15 और मरीजों की मौत हो गई।

ओडिशा में अभी कोविड-19 के 13,789 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 2,83,533 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण की दर 6.18 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).