देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,463 नए मामले, 26 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,463 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,49,761 हो गई है।
भोपाल, 13 अक्टूबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,463 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,49,761 हो गई है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 26 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,671 हो गयी है।
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में तीन, जबलपुर, विदिशा एवं मंडला में दो-दो और ग्वालियर, खरगोन, धार, रतलाम, होशंगाबाद, दमोह, सतना, खंडवा, मंदसौर, रायसेन, छतरपुर एवं शाजापुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 643 मौत इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल में 430, उज्जैन में 97, सागर में 116, जबलपुर में 184 एवं ग्वालियर में 147 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 418 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 213, ग्वालियर में 50 एवं जबलपुर में 74 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,49,761 संक्रमितों में से अब तक 1,32,429 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 14,661 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1,708 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

