देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 144 नये मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 7,237 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 144 मरीज सामने आए। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,237 हो गई है।
श्रीनगर, 29 जून जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 144 मरीज सामने आए। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,237 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में 45 संक्रमित जम्मू क्षेत्र के हैं जबकि 99 संक्रमित घाटी के हैं।
यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि इस समय जम्मू-कश्मीर में 2,557 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,585 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सामने आए नये मामलों में 53 लोग हाल में जम्मू-कश्मीर लौटे हैं।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सबसे अधिक 29 नये मामले सामने आए हैं। वहीं शोपियां में 18 और श्रीनगर में 17 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।
जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ एकमात्र जिला है जहां पर कोई नया मामला सामने नहीं आया। इन नये मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,237 हो गई है जिनमें 5,658 संक्रमित कश्मीर में हैं जबकि जम्मू क्षेत्र में 1,579 मामले आए हैं।
केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 से 95 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

