एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नये मामले सामने आये जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से पांच और लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नये मामले सामने आये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 15 जनवरी जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नये मामले सामने आये जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से पांच और लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,23,108 पर पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 1,920 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से जम्मू संभाग में 64 और कश्मीर संभाग में 80 मामले सामने आये।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे अधिक 46 मामले और इसके बाद श्रीनगर जिले में 40 मामले दर्ज किये गये। उन्होंने बताया कि चार जिलों डोडा, राजौरी, रियासी और किश्तवाड़ में इस महामारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,428 पर आ गई है। अब तक इस महामारी से 1,19,760 लोग ठीक हो चुके हैं।

इस बीच कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में हुई पांच मौतों में से तीन लोगों की मौत जम्मू संभाग और दो लोगों की मौत कश्मीर संभाग में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).